fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

बीच शहर में बूचड़खाना, पुलिस को मिला मांस का ढेर

चंदौली। खबर हैरान करने वाली है। योगी सरकार की सख्ती के बाद भी मुगलसराय में घनी आबादी वाले इलाके कसाब महाल में बूचड़खाना चल रहा था। मांस और हड्डियों की दुर्गंध से पूरी कालोनी परेशान थी लेकिन पुलिस उस गंध को सूंध नहीं पा रही थी। बहरहाल देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर गुरुवार को पुलिस ने करीब दो दशक से चल रहे अवैध बूचड़खाने पर छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। मौके पर दर्जनों कटे हुए मवेशियों का कई क्विंटल मांस बरामद हुआ। हालांकि बूचड़खाने का मालिक शौकत कसाई पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
कांस्टेबल पर किया था जानलेवा हमला
शौकत कसाई वही शख्स है जिसने वर्ष 2005 में बूचड़खाना बन्द करने की नोटिस लेकर पहुचे हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया था। थाने में रपट भी दर्ज है। गिरफ्तार हुआ और जेल भी गया। हालांकि जमानत पर छूटने के बाद शौकत पुनः उसी धंधे में लिप्त हो गया। पुलिस उसपर हाथ डालने से कतराती रही। बहरहाल अब जाकर पुलिस की सख्ती बढ़ी है। अब देखने वाली बात यह कि क्या पुलिस शौकत को पकड़ने में कामयाब होती है या खानापूर्ति कर मामले की इतिश्री कर देती है। बहरहाल मौके से मांस और बाइक बरामद करने के साथ तीन लोगों को पकड़ा गया है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!