fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : साधना सिंह को राज्यसभा, बीजेपी ने यूपी की खाली सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान

चंदौली। भाजपा पूर्व विधायक साधना सिंह को राज्यसभा भेजेगी। पार्टी की ओर से यूपी की सात खाली सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। राज्य सभा के लिए साधना सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

साधना सिंह लगभग दो दशक से अधिक समय से पार्टी में सक्रिय रहीं। उनकी छवि एक जूझारू नेता की रही। उन्होंने व्यापार मंडल के नेता के रूप में दमदार भूमिका निभाई। पार्टी ने 2017 में मुगलसराय विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया। उन्होंने पार्टी के भरोसे को कायम रखते हुए सपा की गढ माने जाने वाली सीट पर शानदार जीत हासिल कर कमल खिलाने का काम किया। हालांकि 2022 के चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया। इसको लेकर उनके समर्थकों में खासा रोष देखने को मिला। साधना सिंह विधायकी का टिकट न मिलने के बावजूद संगठन में सक्रिय रहीं। इसका नतीजा रहा कि संगठन ने उन्हें राज्य सभा का प्रत्याशी घोषित किया है। इससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल व्याप्त है।

Back to top button