ख़बरेंचंदौली

बच्चों से सामान ढुलवाने वाले प्रधानाध्यापक हुए सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने की कार्रवाई

चंदौली। चहनियां ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय रूपेठा में पढ़ने गए बच्चों से निर्माण सामग्री ढुलवाने वाले प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को बीएसए सचिन कुमार ने निलंबित कर दिया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बीएसए ने कार्रवाई की। इससे विभाग में खलबली मची है।

 

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चिलचिलाती धूप में स्कूल में पढ़ने गए बच्चों से बालू, ईंट ढुलवाया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की किरकिरी शुरू हो गई। बीएसए ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। बीएसए ने कहा कि बच्चों से इस तरह का काम कराना नियमों के विरूद्ध है। ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार आगे अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!