fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

अखिलेश यादव के निर्देश पर चंदौली के इस युवा नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मिर्जापुर प्रभारी

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव चंदौली के मनोज यादव को मिर्जापुर जिले का प्रभारी बनाया है। जहां वह पार्टी के हर बूथ पर यूथ का एलान, जन मन विजय अभियान को धार देंगे।
दरअसल समाजवादी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में शिद्दत से जुट गई है। विभिन्न तरह के कार्यक्रत आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत 14 से 24 सितंबर तक हर बूथ पर यूथ का एलान, जन मन विजय अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है। चकिया तहसील क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी युवजन सभा के प्रदेश सचिव मनोज यादव पहले से ही सोनभद्र प्रभारी के तौर पर संगठन का काम देख रहे हैं। उनकी जिम्मेदारी बढ़ाते हुए मिर्जापुर का प्रभारी बनाकर भेजा जा रहा है। इस उम्मीद से कि मिर्जापुर के नौजवानों में सरकार बनाने के लिए उत्साह भरेंगे,  संगठन को मजबूत करेंगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। प्रदेश सचिव मनोज यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है मैं पूरी मजबूती के साथ उसका निर्वहन करूंगा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!