
चंदौली। न्यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब जिले में ही न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. कुमार आशीष की नियमित ओपीडी शुरू हो गई हैं। वह प्रत्येक मंगलवार को चंदौली स्थित ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक में मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे।
क्लिनिक प्रशासन के अनुसार सिर दर्द, गर्दन एवं कमर दर्द, लकवा, मिर्गी, चक्कर आना, नसों की कमजोरी तथा सिर और रीढ़ की चोट जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
डॉ. कुमार आशीष एमबीबीएस, एमएस एवं एम.सीएच (न्यूरोसर्जरी) की डिग्रीधारक हैं तथा न्यूरो और स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में विशेष अनुभव रखते हैं। उनकी सेवाओं से अब जिले के मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।
मरीज प्रत्येक मंगलवार दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक में परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। क्लिनिक कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के पूर्व, जीटी रोड, चंदौली स्थित है। अपॉइंटमेंट एवं अन्य जानकारी के लिए मरीज 9369610744 पर संपर्क कर सकते हैं।

