fbpx
जौनपुरराजनीतिराज्य/जिला

सपा को फीलगुड करा सकती है मल्हनी विधानसभा सीट, लकी निर्णायक बढ़त की ओर

जौनपुर। सपा नेता के निधन के बाद खाली हुई मल्हनी विधानसभा सीट एक बार फिर से सपा की ओर जाती नजर आ रही है। सपा उम्मीदवार ओर दिवंगत नेता पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव 18वें चक्र की मतणना तक निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।

अब सपा उम्मीदवार लकी यादव और निर्दल प्रत्याशी धनंयज सिंह के बीच सीधा मुकाबला चल रहा है। भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह और बसपा के जयप्रकाश दूबे काफी पीछे चल रहे हैं। यह सीट पूर्वांचल में सपा को फीलगुड करा सकती है।


18वें चक्र की गणना के बाद लकी यादव 49974 वोट, धनंजय सिंह 45267 वोट, भाजपा के मनोज 18911, बसपा के जयप्रकाश 16831 और कांग्रेस के राकेश को 1829 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Back to top button