fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Loksabha Election Counting 2024 : चंदौली में सपा और भाजपा के बीच टक्कर, सपा की बढ़त जारी, लगातार बढ़ रहा वोटों का अंतर

चंदौली। चंदौली लोकसभा सीट पर मतगणना का दौर जारी है। इसमें सपा व भाजपा के बीच टक्कर चल रही है। सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। चक्रवार मतगणना में वोटों का अंतर भी बढ़ता जा रहा है। फिलहाल भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय 14 हजार से अधिक वोटों से पीछे हो गए हैं।

 

मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई। शुरूआती दौर में ही सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने भाजपा के डा. महेंद्रनाथ पांडेय से बढ़त हासिल कर ली। बीच में एक दो राउंड की मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने लगभग दो हजार वोटों की बढ़त बनाई, लेकिन उनकी बढ़त आगे टिक नहीं पाई। वे फिर पीछे हो गए। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार अभी तक की मतगणना में डा. महेंद्रनाथ पांडेय सपा प्रत्याशी से लगभग 14 हजार वोटों के अंतर से पिछड़ चुके हैं। सपा प्रत्याशी को 3 लाख 38 हजार 566 वोट और बीजेपी के महेंद्रनाथ को 3 लाख 24 हजार 256 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर चल रहे बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्या ने 1 लाख 10 हजार 170 वोट मिले। वे 2 लाख 28 हजार 396 वोटों से पीछे हैं। 30 राउंड की मतगणना में जीत-हार का फैसला होगा।

Back to top button