fbpx
चंदौलीराजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 : वाराणसी से पीएम मोदी और चंदौली से डा. महेंद्रनाथ पांडेय तीसरी बार भाजपा उम्मीदवार, यूपी के 51 प्रत्याशियों के बारे में जानिये

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार की शाम लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वाराणसी से तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं चंदौली से केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय फिर मैदान में होंगे। टिकट की घोषणा होने से भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों के समर्थकों में खासा उत्साह है।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उत्तर प्रदेश से 51 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें वाराणसी व चंदौली सीटें शामिल हैं। वाराणसी से पीएम मोदी फिर उम्मीदवार होंगे। वहीं चंदौली से डा. पांडेय तीसरी बार मैदान में उतरेंगे। पार्टी की ओर से पहली लिस्ट जारी होने के बाद तस्वीर काफी साफ हो गई है। खासतौर से चंदौली सीट को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पार्टी की ओर से प्रत्याशी को लेकर बदलाव की भी चर्चा जोर पकड़ रही थी, लेकिन पार्टी की ओर से पहली लिस्ट में ही प्रत्याशियों की घोषणा कर कयासों पर विराम लगा दिया गया।

 

जानिये यूपी के 51 उम्मीदवारों के बारे में.. 

1- वाराणसी – नरेंद्र मोदी
2- कैराना – प्रदीप कुमार
3- मुज़फ्फरनगर – संजीव बालियान
4- नगीना – ओम कुमार
5- रामपुर – घनशयाम लोधी
6- सम्भल – परमेश्वर सैनी
7- अमरोहा – कंवर सिंह तंवर
8- नोएडा – डॉ महेश शर्मा
9- बुलन्दशहर – भोला सिंह
10- मथुरा – हेमा मालिनी
11- आगरा- एसपी सिंह बघेल
12- फतेहपुर – राजकुमार चहर
13- एटा – राजवीर सिंह
14- आंवला – धर्मेंद्र कश्यप
15- शाहजहांपुर – अरुण सागर
16- लखीमपुर – अजय मिश्रा टेनी
17- धौरहरा – रेखा वर्मा
18- सीतापुर – राजेश वर्मा
19- हरदोई – जय प्रकाश रावत
20- मिश्रिख – अशोक रावत
21- उन्नाव – साक्षी महाराज
22- मोहनलालगंज – कौशल किशोर
23- लखनऊ – राजनाथ सिंह
24- अमेठी – स्मृति ईरानी
25- प्रतापगढ़ – संगम लाल गुप्ता
26- फरूखाबाद – मुकेश राजपूत
27- इटावा – राम शंकर कठेरिया
28- कन्नौज – सुब्रत पाठक
29- अकबर नगर – देवेंद्र भोले
30- जालौन – भानु प्रताप सिंह वर्मा
31- झांसी – अनुराग शर्मा
32- हमीरपुर – पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
33- बांदा – आरके सिंह पटेल
34- फतेहपुर – निरंजन ज्योति
35- बाराबंकी – उपेंद्र रावत
36- अयोध्या – लल्लू सिंह
37- अम्बेडकरनगर – रितेश पांडेय
38- श्रावस्ती – साकेत मिश्रा
39- गोंडा – कीर्तिवर्धन सिंह
40- डुमरियागंज – जगदम्बिका पाल
41- बस्ती – हरीश द्विवेदी
42- संतकबीरनगर – प्रवीण निषाद
43- महराजगंज – पंकज चौधरी
44- गोरखपुर – रवि किशन
45- कुशीनगर – विजय दुबे
46- बांसगांव – कमलेश पासवान
47- लालगंज – नीलम सोनकर
48- आज़मगढ़ – दिनेश लाल यादव निरहुआ
49- सलेमपुर – रविन्द्र कुशवाहा
50- जौनपुर – कृपा शंकर सिंह
51- चंदौली – महेंद्र पांडेय

Back to top button