fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

राशिफल : जानिए क्या कहतें हैं आपके सितारे, कैसा बीतेगा आपका आज का दिन, जातकों को क्या होगा लाभ

आज 23  सितंबर शुक्रवार का दिन है। आइए ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से जानते हैं कि किन-किन राशि के जातकों के आज चमकेंगे सितारे। क्या होगा लाभ।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोग मुनाफा कमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके परिवार के किसी सदस्य का कोई रूखा व्यवहार आज आपको पसंद नहीं आएगा,लेकिन फिर भी आपको उनकी बात को सुननी व समझनी होगी।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज का दिन परेशानियों से छुटकारा दिलाने में सहायक होगा। थकान, सिरदर्द, बुखार आदि समस्या हो सकती है। व्यापार के मामले में आज आपको किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। व्यवसाय में आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचान कर आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कुछ बेवजह के खर्चे चिंता में डाल सकते हैं,लेकिन परेशान ना हो। आज कुछ खर्चे आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर आप गहरा सोच विचार करेंगे और कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय कर सकते हैं।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में उत्तम रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो उसमें आज सुधार हो सकता है। भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को खोला,तो उसमें आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में यदि कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो आप उसमें व्यवहार को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे और कामकाज के सिलसिले में आज आपको किसी परिजन से मेल मिलाप करने जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको आज माताजी से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। शत्रु कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आज आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी होगी। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है,जिसमें वह अवश्य जाएं,क्योंकि वह उनके लिए लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप संतुष्ट रहेंगे,क्योंकि आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप खर्चे भी दिल खोलकर करेंगे।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई समस्याएं लेकर आएगा। आप अपने मन में चल रहे तनाव के कारण आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी और आपको समझ नहीं आएगा कि मैं किस काम को करूं और कैसे ना करूं,इसलिए आज आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए गलत साबित हो सकता है।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छे काम से अपने सीनियर्स का दिल जीतकर प्रसन्नता हासिल करेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाएं,तो आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को जानने का मौका मिलेगा।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा। आपको कुछ घरेलू समस्याओं के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा,जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त होगा। आज किसी काम के पूरा ना होने के कारण आप परेशान तो रहेंगे,लेकिन आप उसे बार-बार करने की कोशिश करेंगे।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलती दिख रही है। आप मन से स्वस्थ रहने के कारण आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, जिसे आपको अच्छे कामों में लगाना होगा। धन संबंधित कोई मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था,तो वह भी आज सुलझ सकता है।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलने से आपकी मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती हैं। आपको यदि कोई स्वास्थ्य समस्या घेरे हुए थी,तो उसमें आज काफी हद तक सुधार होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आज आपको मौका मिलेगा,जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी।

 

Back to top button
error: Content is protected !!