fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः जिला पंचायत सदस्य ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा, जाना हाल

चंदौली। नियामताबाद सेक्टर नंबर एक से जिला पंचायत सदस्य जहांगीर गुड्डू जनसमस्याओं को लेकर खासे गंभीर है। मंगलवार को क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर जनता का हाल जाना। हर संभव मदद का आश्वासन देने के साथ ही जिला प्रशासन से भी मुकम्मल इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार से बजरिए मोबाइल वार्ता कर बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए प्रभावित लोगों को राहत मुहैया कराने की गुजारिश की।
जिला पंचायत सदस्य जहांगीर गुड्डू अपने क्षेत्र के शकूराबाद, मवई, लेढुआपर, नई बस्ती आदि स्थानों पर गए और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों के बात की और प्रशासनिक तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जनता को भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद को तत्पर रहेंगे और समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाते रहेंगे ताकि लोगों को मदद मिल सके। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार से फोन पर वार्ता कर मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। बताया कि मवई में गंगा कटान से किसान काफी प्रभावित हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है और गांवों में पानी घुसने लगा है। कहा प्रशासन तत्परता दिखाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो।

Back to top button
error: Content is protected !!