fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः व्यापारी नेताओं ने ली शपथ, व्यापारी हितों की रक्षा का लिया संकल्प, राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर जोर

चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल शहीदगांव के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार की रात आयोजित किया गया। इसमें संगठन के प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सहित अध्यक्ष प्रसून पांडेय और महामंत्री कैलाश यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। व्यापारी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प लिया।


प्रदेश महामंत्री ने कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा तो लोग भी व्यापारी समाज का सम्मान करेंगे। किसी विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न करने पर संगठन के सदस्य चुप नहीं रहेंगे। सरकार ने व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन किया और मुद्रा लोन के तहत व्यापार करने के लिये 10 लाख रुपये तक का ऋण दे रही है। जिसका लाभ व्यापारियों को लेना चाहिए, साथ ही संगठन की मजबूती पर भी बल दिया। ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि व्यापारियो के मान सम्मान की रक्षा हर प्रकार से की जाएगी। किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि पूरे जिले में संगठन मज़बूती के साथ निरन्तर आगे बढ़ रहा है और जिले की राजनीति की दिशा को तय करने में व्यापारी समाज की अहम भूमिका हो गई है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी समाज की मजबूती का ही परिणाम है कि जिले की राजनीतिक में समाज को स्थान मिल रहा है। व्यापारियों का शोषण करने वालो को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहूंगा। इस दौरान राम प्रवेश त्रिपाठी, अशोक सिंह, विश्वनाथ सिंह, राजेश सिंह, प्रशांत यादव, रतन लाल, सुभाष गुप्ता, प्रदीप कुमार, देशदीप मित्तल, शंकर,गुप्ता, मुकुन्द रस्तोगी, अशोक केशरी, देव जायसवाल, भगवान दास, भानु यादव, सत्यप्रकाश गुप्ता, बिरजू अग्रहरि, गुलाब साहू, राजीव, महमूद आलम, कुन्दन चौहान, शिवजी, भरत गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!