fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा को चुनौती देगी सपा, चार ब्लाकों में प्रत्याशी घोषित

चंदौली। ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा को सपा से तगड़ी चुनौती मिलने वाली है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पार्टी ने चार ब्लाकों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नियामताबाद, सदर, सकलडीहा और चहनियां में पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। यानी इन ब्लाकों में प्रमुख पद की सीट के लिए जद्दोजहद देखने को मिलेगी।


सपा प्रदेश में अकेली ऐसी पार्टी है जो भाजपा को चुनौती दे रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी सपा ने ही जिले में भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतारा जबकि ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी चार ब्लाकों में भाजपा के सामने सपा चुनौती पेश करेगी। चंदौली जिले के चार ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए सपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। नियामताबाद विकास खंड में कमला देवी, सदर में छाया देवी, सकलडीहा में संतोष यादव और चहनियां में अक्षय यादव सपा प्रत्याशी होंगे। जिला महासचिव नफीस अहमद ने बताया कि सपा मजबूती के साथ ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव लड़ेगी। चार ब्लाकों में सपा के ब्लाक प्रमुख होंगे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!