fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः अराजक तत्वों ने दो स्थानों पर फूंक दी होलिका, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, गांव में तनाव

संवाददाताः अजीत पाठक

चंदौली। अराजक तत्वों ने गुरुवार की भोर में बबुरी थाने के भगतपुरा व सदर कोतवाली के जमुनीपुर गांव में होलिका में आग लगा दी। जब तक लोग पहुंचते तब तक होलिका जलकर राख हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोबारा होलिका लगवाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

लोगों के अनुसार गुरुवार की सुबह साढ़े चार बजे अराजक तत्वों ने भगतपुरा गांव की होलिका में आग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। हालांकि उनके पहुंचने के पहले ही होलिका जलकर राख हो गई। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोबारा होलिका लगवाया। वहीं अवांछनीय तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग शांत हुए। दूसरी घटना सदर कोतवाली के जमुनीपुर गांव की है। यहां भी उपद्रवियों ने होलिका को आग के हवाले कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर अनिल राय ने कहा कि अवांछनीय तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!