चंदौलीराज्य/जिला

रेल अधिकारियों की लापरवाही और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ा प्रमुख मार्ग, टेंडर के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

चंदौली। मुगलसराय के रेलवे माल गोदाम रोड से कैरेज एंड वैगन रिपेयर केंद्र, 555 रनिंग रूम, आरपीएफ बैरक, शास्त्री कॉलोनी और इंडियन इंस्टीट्यूट की ओर जाने वाला लगभग 5 किलोमीटर लंबा प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों, कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विगत जून माह में ही इसकी मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है। बावजूद इसके अधिकारियों की लापरवाही और कमीशन खोरी के चलते काम शुरू नहीं हो पाया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे अधिकारियों की लापरवाही और कथित कमीशनखोरी के कारण हर साल मरम्मत का टेंडर होने के बावजूद कार्य समय पर शुरू नहीं हो पाता। रेलवे के संबंधित जोनल वर्क के तहत इस सड़क की मरम्मत के लिए हर वर्ष जून और जुलाई महीने में लगभग एक करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जाता है।

बरसात और भारी वाहनों की आवाजाही के चलते सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं, वहीं चारपहिया वाहनों को भी आवागमन में कठिनाई हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि यह मार्ग रेलवे के विभिन्न विभागों और कॉलोनियों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है, फिर भी इसकी अनदेखी की जा रही है। सूत्रों की माने तो अधिकारियों के बीच टकराव और कमीशनखोरी के चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!