fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विनय सिंह, गौरव महामंत्री निर्वाचित

चंदौली।  सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वर्ष 2025 के चुनाव में सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल था। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चली, जिसमें कुल 2277 मतदाताओं में से 1195 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम  परिणाम घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर विनय कुमार सिंह एडवोकेट ने 621 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। डॉ. बीरेंद्र प्रताप सिंह 566 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर गौरव सिंह 867 वोट के साथ विजयी घोषित हुए, जबकि संदीप कुमार यादव को केवल 316 वोट मिले।

इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पदों पर रमेश चंद्र तिवारी और शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप सिंह और सत्येंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री के पद पर सौरभ चंद्रा, राजीव कुमार शर्मा और शमशुज्जुहा निर्विरोध चुने गए, वहीं कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदस्य कार्यकारिणी के 15 वर्ष से ऊपर के 6 पदों पर शशि शंकर सिंह, गोकुल प्रसाद, दुर्गेश कुमार पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, श्री निवास पाण्डेय और विधि प्रकाश चौबे निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदस्य कार्यकारिणी के 15 वर्ष से नीचे के 6 पदों पर केवल तीन नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें अमित तिवारी, अंकित मिश्र और तौसीफ खान निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद वरिष्ठ समिति के सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी अधिवक्ताओं, सुरक्षा कर्मियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की और चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Back to top button