fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः युवा नेता रेहान को सपा में बड़ी जिम्मेदारी, युवजन सभा के प्रदेश सचिव बने

चंदौली। विधान सभा चुनाव से पहले तैयारियों को पुख्ता करने में लगी सपा ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के अपने निर्णय के तहत चंदौली के रेहान खां को युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में जगह दी है। धानापुर निवासी रेहान को युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने प्रदेश सचिव नामित किया है। चुनाव पूर्व जिम्मेदारी मिलने से रेहान खां के समर्थक काफी खुश हैं। रेहान ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके निर्वहन का प्रयास करूंगा। युवा समाजावादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। विधान सभा चुनाव का परिणाम सपा के पक्ष में आएगा और प्रदेश में सरकार बनेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!