क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः छत पर झाड़ू लगा रही किशोरी की करेंट लगने से मौत, मुंबई से आई थी

चंदौली। नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी रानी के बउली में शुक्रवार को छत पर झाड़ू लगा रही 16 वर्षीय किशोरी की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोरी यहां अपने नानी के घर भाइयों को राखी बांधने आई थी। घटना से घर में मातम पसर गया। लोगों ने बिजली विभाग को मामले से अवगत करा दिया है।
मुंबई में रहने वाली 16 वर्षीय बिट्टी रक्षाबंधन से पहले चकिया अपने नानी के घर चचेरे भाईयों को राखी बांधने आई थी। शुक्रवार की सुबह छत पर झाड़ू लगा रही थी। छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा है। झाड़ू लगाते समय बिट्टी ने लोहे की कुर्सी ऊपर उठाई जो हाईटेंशन तार को छू गई। करेंट लगने से बिट्टी की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद घर के लोगों छत पर पहुंचे तो बिट्टी को मृत देखकर सन्न रह गए। परिवार के कोहराम मच गया।

Back to top button
error: Content is protected !!