fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौलीः नक्सलियों की टोह में पुलिस व पीएसी ने जंगलों में चलाया सर्च कांबिंग अभियान

चंदौली। नक्सलियों की टोह में शनिवार को एएसपी सुखराम भारती के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने नौगढ़ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया और सघन कांबिंग किया। आगामी डाला छठ, कोईलरवा हनुमान मंदिर में एकादशी मेला की सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया गया।


नक्सली गतिविधियों की जानकारी लेने हेतु पुलिस और पीएसी के जवानों ने चंद्रप्रभा और कोईलरवा हनुमान, लेड़हा के जंगलों में संघन कांबिंग की गई तथा जंगल में आने जाने वाले लोगांे से मिल कर संदिग्ध व्यक्तियो व नक्सल गतिविधियो के बारे में जानकारी प्राप्त की। जवानों ने पशु अड़ारों, गुफाओं , प्राकृतिक जल स्त्रोतों के पास छापेमारी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान में जवानों ने जंगलों में निवास कर रहे ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ किया और कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु नजर आए तो सरकारी नंबरों पर तुरंत सूचित करें। जवानों ने पथरीले रास्ते से होते हुए झाड़ियों से प्रवेश करते हुए पहाड़ी रास्तों पर पहुंचकर बिहार की सीमा के समीप के जंगल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया। एडिशनल एसपी ने जंगल में बसे गांव के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नक्सली संचरण को रोकने में पुलिस की मदद करें एवं जंगलों में निवास कर रहे वनवासियों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। कांबिंग में थानाध्यक्ष राजेश सरोज, के अलावा चौकी इंचार्ज चंद्रप्रभा राम नयन, चौकी इंचार्ज राधा कृष्ण यादव, सिंह सहित पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद थे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!