
चंदौली। बलुआ थाना अंतर्गत मारूफपुर चौकी क्षेत्र के तिरगांवा गांव के सीवान में किसानों का गेहूं चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। चोरों का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। पुलिस ने चोरों को हिरासत में लेते हुए कार भी जब्त कर ली है।
चोरों ने किसानों की नाक में दम कर रखा था। स्विफ्ट डिजायर कार से घूमते थे। खेतों में काटकर रखा किसानों का गेहूं बोरों में भरकर कार में लादते और फरार हो जाते। रविवार को तड़के तीन बजे तिरगांवा गांव में चोरी करते किसानों ने दो चोरों को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी भाग निकला। गांव वालों ने पहले तो दोनों चोरों की पिटाई की फिर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने चोरों को हिरासत में लेने के साथ हुई कार को भी जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

