क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Crime News: अवैध संबंधों का शक, रोज के झगड़े और सनकी पति ने दे दिया खौफनाक हत्याकांड को अंजाम

 

चंदौली। पुलिस ने बिछिया गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता सोनी खरवार का चकिया के जंगल में बोरे में बांधकर फेंका गया शव बरामद कर लिया है। हत्यारोपी पति गौतम पुलिस की हिरासत में है और हथियार भी बरामद कर लिया गया है जिससे घटना को अंजाम दिया गया था। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे की कहानी बेहद ही खौफनाक है। जिसे विस्तार से आप के सामने रखेंगे।

पति पत्नी के बीच आई ‘वो’

सोनी खरवार की शादी बिछिया निवासी गौतम खरवार के साथ 2020 में हुई थी। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। पांच साल का एक बेटा भी था। लेकिन अवैध संबंधों के शक ने रिश्तों की मिठास में कड़वाहट घोलनी शुरू कर दी। सोनी को शक हो गया कि पति की जिंदगी में कोई और भी है। रोज के झगड़े शुरू हो गए। घटना वाले दिन भी पति पत्नी सुबह से झगड़ रहे थे। सोनी के ससुर बाजार चले गए जबकि सास उसके बेटे को लेकर अपने दूसरे घर चली गई। अब घर में केवल पति पत्नी ही बचे थे। सोनी ने कोई कड़वी बात बोली जिससे गौतम के सिर पर खून सवार हो गया। स्टोर रूम में रखा हैंड पंप का हैंडल उठा लाया और पत्नी सोनी के सिर पर दे मारा। सोनी जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। इसके बाद गौतम ने सिर पर ही दो वार और किए, जिससे सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्यारा गौतम शव को ठिकाने लगाने के बारे में सोचने लगा। उसने चादर से खून साफ किया फिर उस स्थान को पानी से धोने के बाद शव को चादर में लपेटा और तीन बोरियों में डालकर बांध दिया। फिर अपने पिता और मां को फोनकर पूरी बात बताई और घर आने से मना किया। इसके बाद दोस्त को फोन कर कहा की मां की तबीयत खराब है उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने के लिए उसकी चार पहिया गाड़ी चाहिए। साथी ने उसकी बातों पर भरोसा कर अपनी गाड़ी दे दी। गौतम अंधेरा होने का इंतजार करता रहा इसके बाद बोर में पैक पत्नी के शव को गाड़ी में डाला और चकिया की तरफ निकल गया। देर रात दो बजे उसने सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार किया बल्कि पूरे हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!