fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Loksabha Election 2024 : सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने जनसंपर्क में मतदाताओं का रूख भांपा, प्राथमिकताएं बताईं

चंदौली। सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को मुगलसराय विधानसभा में जनसंपर्क किया। इस दौरान मतदाताओं का रूख भांपने की कोशिश की। साथ ही पार्टी की नीतियां व सिद्धांत बताए।

सपा प्रत्याशी ने मुगलसराय के हमीदपुर, पटनवा, खजूर गांव, परोरवां में जनसम्पर्क किया। वेद व्यास मंदिर दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसम्पर्क के दौरान काफी तादाद में युवा, बुजुर्ग, समाजवादी साथी मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी/ इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्तागण का भी समर्थन मिला। इससे प्रत्याशी व उनके समर्थक उत्साहित नजर आए।

Back to top button