fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : पीएम मोदी के मन की बात से मिला सकारात्मक संदेश

चंदौली। भाजपा नेता केएन पांडेय ने मुख्यालय स्थित बूथ संख्या 399 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री के सकारात्मक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन के जरिए दुनिया को एक सकारात्मक संदेश देने का काम किया है। बेटियां पूरी दुनिया में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अंगदान के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। एक व्यक्ति अंगदान कर कई लोगों की जान बचा सकता है। हम सभी को इन विचारों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!