ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: कीटनाशक विक्रेताओं की दुकान पर धमकी कृषि विभाग की टीम, अनियमितता पर तीन को नोटिस

चंदौली। जनपद में कृषि विभाग द्वारा की गई औचक निरीक्षण कार्रवाई के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तीन कीटनाशक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मानकों का पालन न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (कृषि) के निर्देश और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर की गई। जनपद में कीटनाशकों की बिक्री और गुणवत्ता की निगरानी के लिए दो निरीक्षण टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में उप कृषि निदेशक, सहायक निदेशक (मत्स्य), जिला कृषि रक्षा अधिकारी तथा जिला उद्यान अधिकारी शामिल थे।

 

शनिवार को गठित टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण और छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान टीम-1 ने 6 प्रतिष्ठानों की जांच की, जबकि टीम-2 ने 10 दुकानों का निरीक्षण किया। इस अभियान के दौरान कुल 6 कीटनाशक नमूने भी परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए।

 

जांच के दौरान तीन विक्रेताओं के यहां गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इन प्रतिष्ठानों पर कीटनाशक स्टॉक से संबंधित बिक्री और वितरण रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाया गया, साथ ही एक्सपायरी दवाओं के लिए अलग से निर्धारित कॉर्नर भी नहीं बनाया गया था। जिन विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है, उनमें मेसर्स कृष्णा फर्टिलाइजर (सकलडीहा), मेसर्स एग्रीकल्चर सेंटर (चहनियां) और मेसर्स विकास बीज भंडार (चहनियां) शामिल हैं।

 

कृषि विभाग ने इन विक्रेताओं को स्पष्टीकरण देने के लिए समय दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशक नियमावली 1971 के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Back to top button
error: Content is protected !!