ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: सकलडीहा तहसील में वकील के साथ मारपीट करने वाला बाबू निलंबित, एसडीएम ने की कार्रवाई

चंदौली। सकलडीहा तहसील में अधिवक्ता के साथ विवाद और मारपीट के आरोपी बाबू साकिब अर्सलान को एसडीएम ने निलंबित कर दिया। वहीं तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साकिब का मूल पद लेखपाल का है, लेकिन उन्हें तहसील में बाबू के पद पर संबद्ध किया गया था।

 

लेखपाल पर पत्रावली को लेकर अधिवक्ता उपेंद्र नारायण सिंह के साथ विवाद और मारपीट के आरोप लगे थे। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील में विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं कोतवाली का भी घेराव किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। उन्होंने सकलडीहा तहसीलदार को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!