fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मायके गई विवाहिता का खेत में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, छानबीन कर रही पुलिस

चंदौली, विवाहिता की मौत, पुलिस
  • शाम को फोन पर बात करते हुए घर से निकल गई थी विवाहिता सकलडीहा के उकनी में हुई थी शादी, कुछ दिन पहले आई थी मायके परिजनों ने दी तहरीर, घटना की छानबीन कर रही पुलिस 
  • शाम को फोन पर बात करते हुए घर से निकल गई थी विवाहिता
  • सकलडीहा के उकनी में हुई थी शादी, कुछ दिन पहले आई थी मायके
  • परिजनों ने दी तहरीर, घटना की छानबीन कर रही पुलिस 

 

चंदौली। शहाबगंज थाना के रसिया गांव में विवाहिता का शव खेत में मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

 

रसिया गांव निवासी हीरालाल पाल की पुत्री रेनू पाल (24 वर्ष) की शादी सकलडीहा क्षेत्र के उकनी निवासी ज्ञानेंद्र के साथ हुई थी। कुछ दिनों पूर्व विवाहिता ससुराल से मायके आई थी। परिजनों के अनुसार वह रविवार की शाम सात बजे मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकल गई। देर रात तक वापस नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर से कुछ दूर सिवान में खेत में पड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने विवाहिता की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए शहाबगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव खेत से बरामद हुआ है। डेड बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Back to top button