ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चकिया के जलालपुर (कांटा) विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि, 78 लाख से लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर, विधायक ने किया उद्घाटन

चंदौली। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंगलवार को विधायक कैलाश खरवार ने विद्युत उपकेंद्र जलालपुर (कांटा) पर 78 लाख रुपये की लागत से पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि परियोजना का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।

 

परियोजना के तहत विद्युत उपकेंद्र पर पहले से स्थापित पांच एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति क्षमता में वृद्धि होगी और क्षेत्र में बिजली की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

 

परियोजना के पूरा होने से जलालपुर (कांटा) विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। खासकर लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और सुचारु होने की संभावना है।

 

क्षमता वृद्धि से बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही क्षेत्र के अन्य बिजली उपभोक्ताओं को भी बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!