fbpx
चंदौलीचुनाव 2024राज्य/जिला

Chandauli News: भाजपा नेताओं ने भरी हुंकार अबकी बार 400 पार, शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों की बैठक में चुनाव पर मंथन

चंदौली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा मुगलसराय अंतर्गत चंदौली पश्चिमी मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों व मंडल टीम की बैठक मुख्यालय स्थित मैक्सवेल कालेज में हुई। बीजेपी नेता डा. केएन पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पार्टी प्रत्याशी डा. महेंद्र नाथ पांडेय को भारी मतों के साथ चुनाव जिताने का संकल्प लिया साथ ही अबकी बार 400 पार के नारे को दोहराया। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय भी वीडियो काल के जरिए कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए।

बैठक में आगामी एक जून को आखिरी चरण में होने वाले मतदान को लेकर रणनीति तैयार की गई। उपस्थितजनों ने चार जून 400 पार का नारा दिया और लगातार तीसरी दफा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की इच्छाशक्ति जताई। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर केएन पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता डा. महेंद्र नाथ पांडेय को भारी मतों से विजय दिलाने को कमर कस चुके हैं। इस दफा चंदौली लोक सभा का परिणाम और भी ऐतिहासिक होने वाला है। भगवा लहर में विरोधी कोसों पीछे छूट चुके हैं। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनकर, डॉक्टर शंभू नाथ, प्रमोद चौबे, अशोक गिरी, अशोक मौर्य, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Back to top button