ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: खूबसूरती से जीता लोगों का दिल, चंदौली की बहू बनी मिसेज इंडिया, 25 राज्यों की सुंदरियों को पछाड़ा

चंदौली। चंदौली की बहू वैशाली शर्मा ने अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतते हुए मिसेज इंडिया (Mrs. India) का खिताब अपने नाम किया है। थाईलैंड में आयोजित मिसेज इंडिया माई आईडेंटिटी 2022 प्रतियोगिता जीत कर जनपद का गौरव अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 25 राज्यों की प्रतियोगियों के बीच उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही वैशाली वर्मा को तीन राउंड के कड़े मुकाबले में 19 दिसंबर की रात विजेता का क्राउन पहनाया गया। वैशाली की इस उपलब्धि से चन्दौली जनपद सहित नाते-रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।


मझवार खास गांव निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार सुदर्शन कुशवाहा की पुत्रवधू वैशाली वर्मा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2014 में मास्टर इन डायटीशियन करने के बाद दिल्ली का रुख किया। दिल्ली के द्वारका में मणिपाल हॉस्पिटल में हेड डायटीशियन के रूप में कार्यरत हैं। इनके पति विनय कुशवाहा रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। वैशाली अपनी उपलब्धि में अपने ससुराल, मायका और पति का योगदान मान रही है। वैशाली वर्मा ने बताया कि मेरे पति विनय कुशवाहा ने इंटरनेट पर इस प्रतियोगिता के बारे में देखा और इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी भी कराई। बताया कि प्रतियोगिता के दौरान साड़ी, प्रेजेंटेशन एवं कल्चर राउंड आदि में कड़ा मुकाबला रहा। इसमें 10 प्रतियोगियों को चुना गया। आखिरी प्रश्नोत्तरी राउंड में मुझे विजेता घोषित किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!