fbpx
चंदौलीचुनाव 2024राज्य/जिला

Chandauli News: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक मनोज डब्लू को समाजवादी पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Story Highlights
  • एक बार फिर राष्ट्रीय सचिव बनाए गए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
  • टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक को मनाने की कवायद
  • पहले भी राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं मनोज

चंदौली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को बड़ी जिम्मेदारी दी है। मनोज एक बार फिर से राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव ने पूर्व विधायक को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत किया है। मनोज सिंह डब्लू की गिनती पार्टी में कद्दावर और जुझारू नेता के तौर पर होती है। चंदौली में जनहित की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहते हैं। पार्टी के इस फैसले को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है।

Back to top button