fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों की फेहरिश्त लेकर चंदौली पहुंचे केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, अब तक किए गए कार्यों का किया बखान

चंदौली। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार के चार मंत्री शरीक हुए। मंत्रियों ने सरकार की ओर से अब तक किए गए कार्यों का बखान किया। वहीं सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को दोहराया। कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांव के गरीब, नौजवान, किसान समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी गांव में किसी गरीब को सताए ना और ना ही गांव समाज के जमीन पर कब्जा करें।साथ ही अपने बच्चों और समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। शिक्षा के बिना सभी चीज अधूरा है। करोना काल से आज तक डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य किए हुए 70 साल की सरकार ने नहीं किए। गरीबों को राशन से लेकर दवाएं तक निशुल्क उपलब्ध कराई यह देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चरखे से क्रांति आई थी, लेकिन बुलडोजर से शांति आई है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से घटा है और केंद्र सरकार के उपलब्धियों ने देश की दिशा और दशा दोनों को बदल कर रख दिया है। हम सभी को सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक ले जाने की जरूरत है। देश की सरकार काजल की कोठरी के समान है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ  साल बेमिसाल काम किया है। वे काजल की कोठरी जाकर काम किया लेकिन उनके ऊपर आज तक क्यों दग नहीं लगा है। अब तक की जितनी भी सरकार रही है सभी भ्रष्टाचार में डूबी रही।

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि देश ही नहीं विश्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना हो रही है। सरकार के नौ  साल बेमिसाल रहे हैं। इसमें गरीब,नौजवान, मजदूर,समाज के सभी तर्कों तबकों का भला हुआ है। डबल इंजन की सरकार देश की तरक्की के साथ-साथ विश्व में भी अपना नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। जिला प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, संजीव गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मीना चौबे, डॉक्टर केएन पांडे, छत्रबली सिंह, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, अनिल सिंह, हरिवंश उपाध्याय, बब्बन चौहान,आशीष रघुवंशी, जितेंद्र पांडेय, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

Back to top button