fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

Chandauli news: माता-पिता ने डांटा तो घर छोड़कर भाग गया किशोर, पुलिस ने किया सकुशल बरामद

चंदौली। माता-पिता की डांट इतनी नागवार गुजरी कि किशोर घर छोड़कर ही भाग गया। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। बबुरी पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद का परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

बबुरी थाना क्षेत्र के टडिया गांव निवासी राजीव गांधी का 14 वर्षीय पुत्र रोहित माता-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से भाग गया था। परिजनों ने बबुरी थाने में बच्चे की गुमशुदगी के बाबत तहरीर दी। पुलिस टीम किशोर की तलाश में जुट गई। गुमशुदा के परिजन के सहयोग से रोहित को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को वापस पाकर माता-पिता की खुशी का ठिकाना न रहा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!