fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

chandauli news : भाजपाजनों ने शिद्दत से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, पार्टी कार्यालय में हुई नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी

चंदौली। भाजपाजनों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शिद्दत के साथ मनाया। आयुष्मान भव योजना के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व चकिया विधायक कैलाश आचार्य के नेतृत्व में हवन-पूजन का कार्यक्रम किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। वही भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुल 28 लोगों ने रक्तदान किया। पार्टी कार्यालय में नए जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह की ताजपोशी भी हुई।

 

चंदौली स्थित श्री राम जानकी मठ मंदिर में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व विधायक चकिया कैलाश आचार्य ने हवन पूजन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। वही दर्शना सिंह ने गरीब महिलाओं को अंगवस्त्र देखकर सम्मानित किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। विधायक सुशील सिंह व मुख्य मुख्य चिकित्साधिकारी युगल किशोर राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान गोपाल सिंह, दीपक दुबे, अनुज सिंह, सतीश मिश्रा, रत्नेश पाठक, शिवम पाठक, सोनू, विवेक, विपिन सिंह, सुनील चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, प्रशांत सिंह उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यालय में पीएम के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आयुष्मान भव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह का स्वागत भी किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, छत्रबली सिंह, विधायक सुशील सिंह, अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा, विधायक कैलाश आचार्य, शमशेर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।

Back to top button