fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: बाबा जागेश्वरनाथ महाविद्यालय हेतिमपुर में बच्चों को किया स्मार्टफोन का वितरण, खिले चेहरे

चंदौली। बागेश्वरनाथ महाविद्यालय हेतिमपुर में बीएड सत्र में अध्ययनरत रहे 174 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने बच्चों में स्मार्ट फोन का वितरण किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिलाध्यक्ष ने बीएड के बच्चों को दिए गए स्मार्टफोन में नमो एप डाउनलोड करवाया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी छात्राओं के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड कराकर सरकार से संचालित सभी नियमों को बच्चों के बीच में बताए। कहा गया कि आज की सरकार छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से ध्यान दे रही हैं।राष्ट्रपति पुरस्कार से पुस्कृत बिरहा लोक गायक श्रीराम यादव ने बच्चों के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए प्रेरित किया। कहा गया। कार्यक्रम का संचालन बीएड विभागाध्यक्ष सुभाष ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक बाबा जागेश्वरनाथ विद्यालय रामाश्रय सिंह यादव, प्राचार्य देवनारायण यादव, संयोजक एसपी यादव, बीएड विभागाध्यक्ष सुभाष सर, रमेश सर, सुरेंद्र सर, चंद्रिका यादव सर, मनीष यादव, सुनील, डॉक्टर गोखले व समस्त स्टाफ के साथ-साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Back to top button