fbpx
चंदौलीराज्य/जिलासंस्कृति एवं ज्योतिष

श्री रामजन्म भूमि समर्पण निधि अभियान में अंशदान को बढ़ रहे हाथ

चंदौली। श्री रामजन्म भूमि समर्पण निधि अभियान में व्यापक जनसहभागिता देखने को मिल रही है। हजारों लोग अंशदान को आतुर नजर आ रहे हैं। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी इस अभियान की बागडोर संभाले हुए हैं। मंगलवार को सकलडीहा नगर में संघ विचार परिवार की ओर से वृहद श्री राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान चलाया गया। इसमें नगरवासियों से बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
अभियान में संघ विचार परिवार के साथ राम भक्तों की टोली कदम से कदम मिलाकर चली। सकलडीहा कस्बा में लोगों से मिलकर निधि समर्पण के लिए आग्रह किया गया। अभियान में गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिल रही है। मुस्लिम बंधु भी मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से अंशदान कर रहे हैं। सकलडीहा विधान सभा प्रभारी सुर्यमुनी तिवारी ने बताया कि निधि समर्पण अभियान जारी रहेगा। इसमें लोगों की काफी उत्सुकता और सहयोग की भावना देखने को मिल रही है। इस दौरान सत्यप्रकाश गुप्ता ,संगठन मंत्री विद्यासागर, विजय गुप्त आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button