fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : छह साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपित की गिरफ्तारी में जुटी क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम

चंदौली। बबुरी थाना के एक गांव में छह साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित ने बालक को एक निर्माणाधीन स्कूल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी रही। क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

 

परिजनों के अनुसार, बालक अपने घर के आसपास खेल रहा था, तभी बहला फुसलाकर आरोपित बच्चे को सुनसान जगह पर ले गया। उसे निर्माणाधीन स्कूल में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। बालक ने अपने घरवालों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन बबुरी थाने पहुंचे और तहरीर देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़ित बालक का मेडिकल मुआयना कराया गया है। क्राइम व थाना पुलिस की दो टीमें अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button