fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: घूस की चाहत पड़ी भारी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थाना प्रभारी, मचा हड़कंप

चंदौली। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे चकरघट्टा थाना प्रभारी सुधीर कुमार आर्य को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पशु तस्करों के साथ साठ गांठ के आरोपी की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। गो तस्करों को छोड़ने के बदले रिश्वत की मांग करने का ऑडियो वायरल होने के बाद आरोपी सिपाही संजय कुमार यादव फरार है।

विगत छह अप्रैल को चकरघट्टा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संजय यादव और महिला गो तस्कर के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें पकड़े गए पशु तस्करों को छोड़ने के बदले एक लाख घूस की मांग की गई थी। इसके बाद सिपाही फरार हो गया था। इसके खिलाफ स्थानीय थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया।

क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष त्रिपाठी की जांच में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य की संलिप्तता की पुष्टि हुई। संबंधित मुकदमे में 120 बी की धारा बढ़ाने के साथ-साथ प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Back to top button