fbpx
चंदौलीशिक्षा

Chandauli News : अब स्कूलों में भी गिनाएंगे केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, प्रार्थना सभा के दौरान योजनाओं की देंगे जानकारी

चंदौली। माध्यमिक स्कूलों में भी गुरुजी अब सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को केंद्र व प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं ऐसी घटनाओं के बारे में भी बताया जाएगा, जो भारत के लिए गौरवशाली हैं। शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव ने इसके बाबत पत्र जारी कर निर्देशित किया है।

उन्होंने कहा है कि प्रार्थना सभा के दौरान प्रतिज्ञा, सुविचार, प्रमुख समाचार, प्रश्नमंच व राष्ट्रगान का आयोजन किया जाए। विद्यालय के सार्वजनिक स्थल के नोटिस बोर्ड पर प्रतिदिन विद्यार्थियों से लिखवाया जाए। नया सवेरा के तहत शिक्षाधिकारी सप्ताह में दो दिन प्रार्थना सभा में बच्चों को जीवन मूल्यों, अनुशासन, कैरियर, नियमित दिनचर्या आदि प्रासंगिक विषयों पर जानकारी दें। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!