
चंदौली। सत्यनारायण राजभर को फिर चंदौली सपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी नेतृत्व ने लगातार चौथी बार उन्हें कमान सौंपी है। इससे उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से 11 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। उसमें सत्यनारायण राजभर को चंदौली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे सत्यनारायण राजभर के समर्थकों में हर्ष का माहौल है। दरअसल, पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिलों की कार्यकारिणी भंग कर दी थी। ऐसे में जिले में अटकलों का बाजार तेज हो गया था। जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद अटकलों पर विराम लग गया।