fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः पूर्व विधायक ने पुलिस को घंटों छकाया, बीच सड़क हुई कहासुनी

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पुलिस के लिए लगातार सिरदर्द बने हुए हैं। सोमवार को भी पूर्व विधायक ने सैयदराजा पुलिस को खूब छकाया। लबे सड़क पुलिस के साथ कहासुनी भी हुई। दरअसल किसानों के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने पूर्व विधायक को उनके सैयदराजा स्थित आवास पर नजरबंद कर रखा था। लेकिन पूर्व विधायक धानापुर जाने पर अड़ गए। हवाला दिया कि एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई है और उसका शव नहीं मिला है। लिहाजा मौके पर जाना जरूरी है। इसके बाद मनोज सिंह अपने काफिले के साथ धानापुर के लिए निकले पड़े। लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उनको रोक लिया। पूर्व विधायक के वाहन के आगे पुलिस ने अपना वाहन खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद पूर्व विधायक और सैयदराजा थाना प्रभारी के बीच कहासुनी भी हुई। एसएचओ ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें सैयदराजा से बाहर नहीं जाने देने का आदेश है। भरे बाजार घंटों जिच के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक को दोबारा उनके आवास में नजरबंद कर दिया।

 

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!