fbpx
चंदौलीराजनीति

CM yogi आज आएंगे चंदौली, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगा लोगों का हुजूम, कार्यकर्ताओं में उत्साह  

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आएंगे। सीएम जिले को लगभग एक हजार करोड़ की सौगात देंगे। वहीं जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है। कार्यकर्ता और समर्थकों के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।

CM Yogi visit in chandauli

सीएम का हेलीकाप्टर लगभग दो बजे महेंद्रा में बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से कार से मंच तक पहुंचेंगे। यहां परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वहीं बच्चों का अन्नप्रासन भी कराएंगे। मुख्यमंत्री मंच से जनता को संबोधित करेंगे। इसमें सरकार के विकास कार्यों व नीतियों को बताएंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा रहा। वहीं भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी जुटे रहे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग सुबह 11 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे। समर्थकों के पहुंचने का क्रम जारी है। मुख्यमंत्री जिले में लगभग तीन घंटे बीताने के बाद हेलीकाप्टर से वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

CM Visit

Back to top button
error: Content is protected !!