fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौलीः बाढ़ से बर्बाद हुई फसल, सरकार लगाएगी जख्मों पर मरहम, सर्वे शुरू

चंदौली। बाढ़ का कहर झेल चुके गंगा के तटवर्ती गांवों के किसानों को शासन से आर्थिक मदद की उम्मीद जगी है। मंगलवार को लेखपालों की टीम ने गांवों में जाकर सर्वे किया और नजरी-नक्शा के आधार पर किसानों से जानकारी प्राप्त की। तहसील प्रशासन की ओर से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ ने खूब कहर बरपाया। दर्जनों गांवों के हजारों किसानों की फसल क्षतिग्रस्त हो गई। बहरहाल गंगा का रौद्र रूप कम तो हुआ है लेकिन फसल खराब होने से किसान चिंतित हैं। ऐसे समय में शासन की पहल किसानों को राहत पहुंचा सकती है। जिला प्रशासन की ओर से लेखपालों को बाढ़ग्रस्त इलाकों में क्षति का आंकलन करने को निर्देश दिया गया है। मंगलवार को रौना, कुरहना, सहजौर आदि गांवों में लेखपालों ने सर्वे किया और किसानों से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम मुगलसराय ने बताया कि शासन के निर्देश पर सर्वे कराया जा रहा है। आगणन रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वहीं से राहत की घोषणा की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!