ख़बरेंचंदौली

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा, नगर भ्रमण कर देश प्रेम का दिया संदेश

तरुण भार्गव

चंदौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को चकिया नगर में आजादी गौरव यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर भ्रमण कर देश प्रेम का संदेश दिया। लोगों को भाइचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर नगर भ्रमण किया। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान मधु राय, विजय त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, रामजी गुप्ता, सतीश बिंद, गंगाराम, राममूरत गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, गुड्डू मिश्रा, श्रीकांत पाठक, कमलेश कुमार, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, विकास खरवार, शिवेंद्र मिश्रा, रामजी कोल, अभिषेक मिश्रा, शिव तपस्या तिवारी, सत्येंद्र उपाध्याय, अनवर सादात आदि रहे।

Back to top button