
चंदौली। बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होकर दो अक्तूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर मंथन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा सही दिशा में जा रही है और संगठन की तारीफ हो रही है। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की जिला प्रभारी मेनका सिंह ने कहा अगर महिलाएं ठान लें तो क्या कुछ नहीं कर सकती हैं। बस आवश्यकता है एक दृढ़ संकल्प और उस दिशा में प्रयास की। जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने कहा हम पहले भी उत्साह और एकजुटता के साथ कार्य करते आए हैं और आगे भी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता रानी गुप्ता, महामंत्री प्रियंका तिवारी, मीडिया प्रभारी सीता पांडेय आदि रहीं।