fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौलीः विधानसभा चुनाव में मतदाता बनने का मौका, जानिए कब से शुरू हो रहा अभियान

चंदौली। पात्र हैं तो विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए तैयार हो जाइए। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुुनरीक्षण के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी दिन निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन होगा। इसके बाद दावा और आपत्तियां ली जाएंगी। सभी का निस्तारण करने के बाद पांच जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

 

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार नवंबर को पुरानी मतदाता सूची का तहसील कार्यालयों में आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। बाकायदा सूची चस्पा कराई जाएगी। इसमें जिन लोगों का नाम नहीं होगा, वे निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर दावा और आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। दावा और आपत्ति दाखिल करने का क्रम एक से 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान सूची में नाम शामिल करने, मृतकों-शिफ्टेड के नाम काटने और त्रुटियों के संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। सभी तहसीलों से अभियान पूरा होने के बाद 20 दिसंबर को दावा और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची के मुद्रण का कार्य होगा। पांच जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद इसमें कोई संशोधन नहीं होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए एक नवंबर से विशेष अभियान चलेगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। बीएलओ घर-घर जाकर लोगों का नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे।

 

विशेष अभियान की तिथि निर्धारित
मतदाता सूची पुनरीक्षण के विशेष अभियान के लिए चार तिथियां निर्धारित की गई हैं। सात, 13, 21 व 27 नवंबर को बीएलओ पूरे दिन बूथों पर उपस्थित होकर सूची में लोगों के नाम शामिल कराने के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई तय है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!