fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों, विधायकों को सौंपी पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी, दिया जीत का मंत्र

वाराणसी/चंदौली। काशी दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद काल भैरव मंदिर जाकर पूजन अर्चन किया। पूजा पाठ के बाद शहर दक्षिणी विधानसभा के बूथ नंबर 251 पर बूथ समिति की बैठक में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। तत्पश्चात जेपी नड्डा जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल के पड़ाव स्थित स्मृति उपवन पहुंचे। उन्होंने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शीश नवाया। वहीं पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। इस दौरान पंचायत चुनाव के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का मंत्र दिया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा अपना बूथ सबसे मजबूत के सिद्धांत पर काम करने की जरूरत है। कार्यकर्ता खुद को कार्यकर्ता समझें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। बोले, चुनाव में जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी अहम है। इसलिए विधायक अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। कहीं से कोई कोर कसर बाकी न रहे। केंद्र और प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। यह उपलब्धि लोगों तक पहुचनी चाहिए। संगठन से युवाओं को जोड़ने की कोशिश की जाए। जनप्रतिनिधियों ने ईमानदारी के साथ संगठन हित में काम करने का भरोसा दिलाया। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। बूथ स्तर पर अधिक के अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं बूथों का भ्रमण भी किया जाएगा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!