fbpx
Uncategorizedचंदौलीराजनीति

चंदौली: बाढ़ पीड़ितों की मदद को मैदान में उतरे भाजपा नेता फौजी, पैदल ही किया गावों का भ्रमण

चंदौली। सरहद से जनसेवा तक का नारा देकर राजनीति के मैदान में उतरे भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय फौजी बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर खासे गंभीर हैं।

kn pandey fauji

गुरुवार को सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पैदल ही गांव-गांव जाकर लोगों का हाल जाना और भरोसा दिलाया कि परेशान होने की जरूरत नहीं। केंद्र और प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों की मदद करेगी। कृष्णानंद पांडेय फौजी सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं पैदल ही गांव में जाकर ग्रामीणों का हाल जान रहे हैं और मुसीबत की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के लिए संबल बने हुए हैं। कृष्णानंद पांडेय ने मरूफपुर रामसाला स्थित बाढ़ कैंप का दौरा किया वहां सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद क्षेत्र के नादी,निधौरा आदि गांवों में गए। वहां भी बाढ़ प्रभावितों की तकलीफों से रूबरू हुए। मन नहीं भरा तो नाव के जरिए विभिन्न गांव का निरीक्षण किया।

लोगों से कहा कि यह एक दैवी आपदा है। इसमें विचलित होने की जरूरत नहीं भाजपा सरकार सबकी मदद कर रही है स्थानीय स्तर पर लोगों को किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने देंगे। फौज में रहते हुए सरहद पर कई बार मुसीबतों का सामना कर चुके हैं। अपने क्षेत्र के लोगों को तकलीफ में नहीं छोड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!