fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

मिशन शक्ति अभियान से जगी नारी सुरक्षा व सम्मान की अलख

चंदौली। महिला सशक्तीकरण, सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किया गया अभियान मिशन शक्ति आदी आबादी में जोश भर रहा है। जिले में पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। स्कूलों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 112 तत्काल पुलिस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा व 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक मिश्रा ने केशवपुर गांव स्थिति आंगनबाड़ी केंद्र पर गांव की महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान कृष्ण चंद्र तिवारी, हलका प्रभारी मनेश शंकर द्विवेदी, कुमकुम पांडेय, हर्षित तिवारी आदि रहे। थाना चकिया अन्तर्गत सिकन्दरपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित सभी को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देनें सहित जागरूक किया गया तथा मास्क वितरित किया गया। थानाध्यक्ष इलिया द्वारा राम कृष्ण इण्टर कालेज में उपस्थित शिक्षकों व छात्राओं को भी इस हेतु जागरूक किया गया। चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार इसी तरह से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही मुख्यालय व थाना स्तर पर बने एंटी रोमियो टीम द्वारा भी सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!