
चंदौली। सैयदराजा नगर के उत्तरी बाजार में 39 करोड़ की लागत से बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग 95 फीसद पूरा हो चुका है। इसकी रेलिंग का रंगरोगन व फिनिशिंग का काम चल रहा है। अधिकारियों की मानें तो 15 जुलाई तक पुलिस आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे राहगीरों को काफी सहूलियत होगी।
उत्तरी बाजार में रेलवे क्रासिंग पर आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए शासन ने 39 करोड़ रुपये बजट आवंटित किया था। पुल से आवागमन शुरू करने के लिए 30 जून की मियाद तय की गई थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते इसकी तिथि 15 दिन के लिए बढ़ा दी गई। कार्यदायी संस्था की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। माना जा रहा है की 15 जुलाई तक आरोपी को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। रेलिंग का रंगरोगन समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं।

19 पीलर पर टिका है छह सौ मीटर लंबा पुल
आरओबी की लंबाई छह सौ मीटर है। इसके लिए 19 पीलर बनाए गए हैं। आरओबी यू-आकार में निर्मित किया गया है। पुल के नीचे दोनों तरफ सर्विस रोड का भी निर्माण कराकर स्टेशन रोड से जोड़ा गया है। वर्क इंजीनियर गोपाल दास ने बताया कि आरओबी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका हैं। 10 दिनों तक इस पर लोड टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।