fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

मशहूर फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के हाथों सम्मानित हुए मुगलसराय सीओ, मिला यह सम्मान

जय तिवारी

चंदौली। मुगलसराय सीओ अनिल राय को रविवार को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में केरैक्टर ट्री सम्मान से सम्मानित किया गया। आध्यात्मिक संस्था अक् की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मशहूर फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के हाथों उन्हें यह सम्मान मिला। इसमें आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा सहित कई विशष्टजनों को सम्मान प्राप्त हुआ।

सीओ अनिल राय को यह सम्मान पुलिस विभाग में किए गए उनके अच्छे कार्यों की बदौलत दिया गया। पद्मश्री प्रो. राजेश्वर आचार्य में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सीओ अनिल राय ने काशी हिंदू विश्व विद्यालय से कानून की पढ़ाई की। इसके बाद 1990 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए। 2011 में सराहनीय सेवा सम्मान और 2017 में आउट स्टैंडिंग मेडल और 2022 में डीजीपी प्रशंसा सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुके हैं। अनिल राय पिछले कुछ वर्षों से चंदौली में तैनात हैं। सीओ चकिया, सीओ सदर के बाद वर्तमान में सीओ मुगलसराय के पद पर तैनात हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!