क्राइमराज्य/जिला

सर्पदंश से 8 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम 

चंदौली। चकिया क्षेत्र के ढोढनपुर गांव में शुक्रवार सुबह सर्पदंश से आठ वर्षीय कल्लू वनवासी पुत्र रामभवन की मौत हो गई। बताया गया कि कल्लू घर में सो रहा था, तभी उसे सांप ने डंस लिया। इसके बाद परिजन तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय कुछ समय तक झाड़-फूंक में उलझे रहे। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मासूम की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!